गुरुमाया भगत जी आश्रम पर सन्त दर्शन और भंडारा 6 सितंबर को
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरु माया भक्त मंडल व सिद्ध पुरुष रंगली भगत महाराज के शिष्यों द्वारा राष्ट्रीय संत बालकदास एव महात्यागी सन्त साधु बाबा भगत के सानिध्य में श्री गिरिराज धरण धाम पूंछरी का लोठा निकटवर्ती गुरुमाया भगत जी आश्रम पर चल रहे रामायण पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का समापन 6 सितंबर को होगा,बृज के संत बालकदास महाराज ने कहा कि सन्त दर्शन से मानव जीवन सफल हो जाता है। आश्रम के सेवक साधु बाबा व परशुराम भगत ने बताया कि 6 सितम्बर को हवन और भंडारा का आयोजन होगा। शुक्रवार को सन्त सेवा और महा आरती का कार्यक्रम हुआ।