उप जिला चिकित्सालय की भूमि आवंटन पर जनाक्रोश: 11वें दिन भी धरना जारी, चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी

Nov 4, 2026 - 18:33
 0
उप जिला चिकित्सालय की भूमि आवंटन पर जनाक्रोश: 11वें दिन भी धरना जारी, चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी

रूपबास (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उप जिला चिकित्सालय के लिए शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम नगला देविया (ग्राम पंचायत चैकोरा) में भूमि आवंटित किए जाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आंदोलन के 15वें एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने के 11वें दिन पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद तहसीलदार जितेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

  • शहर से दूर अस्पताल ले जाना जनता के साथ अन्याय: हरिशंकर शर्मा

धरने को संबोधित करते हुए अखिल राजस्थान जन विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने आरोप लगाया कि चंद लोगों के निजी हितों के लिए अस्पताल को शहर से 5 किमी दूर डंपिंग यार्ड के समीप धकेला जा रहा है। वहां आवागमन का कोई साधन नहीं है और सुनसान मार्ग होने से सुरक्षा का भी खतरा रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उपखंड मुख्यालय पर रेलवे और बस की सीधी सुविधा उपलब्ध है, जबकि नए स्थल पर जाने के लिए शहर की 30 हजार और ग्रामीण क्षेत्र की 1 लाख आबादी को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

  • धैर्य की परीक्षा न ले सरकार: जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार ने कहा कि जब उप जिला चिकित्सालय रूपबास मुख्यालय के लिए स्वीकृत हुआ है, तो इसका निर्माण भी यहीं होना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर रामेश्वर सिंह परमार ने मांग की कि चैकोरा में आवंटित भूमि को तत्काल निरस्त कर वर्तमान चिकित्सालय परिसर में अथवा सिरसौदा रोड स्थित अजय तालाब के पास उपलब्ध सरकारी भूमि (खसरा नंबर 1458/996 की 19 बीघा 14 बिस्वा) पर निर्माण कराया जाए।

आंदोलन के संयोजक पार्षद धीरज शुक्ला ने चेतावनी दी कि 15 दिन से जारी आंदोलन के बावजूद प्रशासन की अनदेखी असहनीय है। यदि समय रहते जनहित में फैसला नहीं लिया गया, तो क्षेत्र की जनता चक्का जाम, बाजार बंद और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

  • ज्ञापन सौंपकर की भूमि निरस्त करने की मांग

धरने के पश्चात हरिशंकर शर्मा, चौधरी बलबीर सिंह, सहसंयोजक अरुण परमार, शिक्षाविद ओंकार शुक्ला एवं पंडित बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। धरना स्थल पर पार्षद गोविंद सिंह परमार, पार्षद ललित गोयल, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, प्रमोद शर्मा, दिनेश सरपंच (दौरदा), मनोज सरपंच, लाखन सिंह योगी, सत्यवीर सिंह किरार, बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है