सुशासन सप्ताह में ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा है योजनाओं का लाभ
भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने एवं सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित किये जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आमजन के लिये लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को फार्मर रजिस्ट्रीय पहचान पत्र मिलने के साथ सम्मान निधि के संबंध में आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वर्षों से बने हुये आवासों का अभियान में घर बैठे पट्टा मिलने ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है।
तहसील नदबई की ग्राम पंचायत कबई में आयोजित शिविर में शेरसिंह पुत्र हरिया जाट, निवासी नगला कबई का गाँव की आवादी में मकान बना हुआ था लेकिन दस्तावेज नहीं होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पडता था। इस समस्या के समाधान हेतु शेरसिंह द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत कबई में सम्पर्क किया गया। कार्मिकों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत में समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्वामित्य योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा पटटें जारी किये जायेगें। इस जानकारी के प्राप्त होनें पर उसने शिविर में पहुॅचकर ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन किया गया। शिविर में आवश्यक दस्तावेज पूरे कराने के उपरान्त त्वरित रूप से मकान का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया।
शेरसिंह ने बताया कि आवास का पट्टा मिलने से जरूरत पडने पर लोन ले सकता हूँ और मैं आजीविका सम्बन्धित नया कार्य प्रारम्भ कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता हूँ। इसके लिये उसने सुशासन सप्ताह के तहत चलाये गये अभियान का राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।