श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर 24 नवंबर को भव्य अन्नकूट महोत्सव, आसपास के दर्जनभर गांवों से उमड़ेंगे श्रद्धालु व संत

Nov 22, 2026 - 18:32
 0
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर 24 नवंबर को भव्य अन्नकूट महोत्सव, आसपास के दर्जनभर गांवों से उमड़ेंगे श्रद्धालु व संत

हलैना / विष्णु मित्तल

श्री पंचमुखी हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में हलैना-नदबई वाया पाली सड़क मार्ग स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आगामी 24 नवंबर, मंगलवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महंत बाबूलाल सैनी के पावन सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

आसपास के कई गांवों से पहुंचेंगे संत और श्रद्धालु मंदिर सेवक विजयसिंह हवलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवंबर को हलैना और पाली के मध्य स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव में कस्बा हलैना सहित गांव पाली, नयागांव माफी, नगला नयागांव माफी, बेबर, नसवारां, सरसैना और पीरी आदि आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत-महात्मा शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................