चंडीगढ़ राजभवन में राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम का आत्मीय स्वागत:राज्यपाल कटारिया ने खिलाड़ियों से किया संवाद व सामूहिक भोज

Nov 22, 2026 - 18:27
 0
चंडीगढ़ राजभवन में राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम का आत्मीय स्वागत:राज्यपाल कटारिया ने खिलाड़ियों से किया संवाद व सामूहिक भोज

बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा

70वीं राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंची राजस्थान की टीम का राजभवन में विशेष स्वागत किया गया। राजस्थान के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए सामूहिक भोज के लिए राजभवन आमंत्रित किया।

खिलाड़ियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह इस अवसर पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सभी खिलाड़ियों के साथ सामूहिक भोज किया और प्रत्येक खिलाड़ी से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने और राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक क्षण राजभवन में मिले इस आत्मीय सम्मान से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया और यह पल उनके लिए यादगार व प्रेरणादायक रहा। यह जानकारी राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम के जनरल मैनेजर बिरमाराम माली बिराई ने दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................