पाली के राजेन्द्र नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत बैठक आयोजित

Mar 28, 2023 - 05:17
 0
पाली के राजेन्द्र नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत बैठक आयोजित

पाली (बरकत खान)

पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के राजेन्द्र नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान स्वायत्त शासन संस्थान के अध्यक्ष केवलचंद गुलेच्छा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने त्याग, तपस्या व बलिदान देकर देश को आजाद कराया, आजादी के बाद भी देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी जी व राजीव गांधी जी ने बलिदान दे दिया। हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भी प्रेम व भाईचारे का संदेश लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली है, इस यात्रा को देश मे भरपूर जनसमर्थन मिला, यही बात मोदी सरकार को रास नही आ रही है और इसी वजह से उन्होंने राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता निलंबित कर दी। 
पाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है, सभी के भलाई के लिए काम करती है। लेकिन मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, उन्हें आमजन से कोई सरोकार नही है।

राहुल गांधी जी जनता की आवाज को बुलंद कर रहे है, केंद्र सरकार के घोटालों को उजागर कर रहे है लेकिन मोदी सरकार को सच्चाई बर्दाश्त नही हो रही है। बीजेपी ने षड्यंत्र कर राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता को निलंबित किया है इससे कांग्रेसजनों के साथ देश की जनता में भंयकर रोष है। 
सुकरलाई ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हुए है, हम सभी को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि पात्र लोगो को इनका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी पिछले चार सालों में पाली-रोहट के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की जिसके सफल परिणाम भी मिले है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक गौड़, चेलाराम मेघवाल, पार्षद राजेन्द्र मेघवाल, बाबूसिंह वायद, धनराज आंजना, प्रकाश मेघवाल, छोटमल तिवारी, कौशल्या देवी, विक्रमसिंह गोयल, मनु पेंटर सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................