विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के बाद निकला संघ का पथ संचलन: लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Sep 26, 2022 - 15:22
 0
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के बाद निकला संघ का पथ संचलन: लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) विजयादशमी के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बांसड़ा में पथ संचलन निकाला।पथ संचलन गांव में विभिन्न गलियों में गुजरता हुआ संपन्न हुआ। इससे पहले यहां संघ के स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन किया। पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन ही हुई थी। ऐसे में संघ की ओर से इस दिन विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण आयोजन पथ संचलन होता है। कोरोना महामारी के कारण बीते करीब दो वर्ष से पथ संचलन सहित अन्य आयोजन बंद थे, ऐसे में विजयादशमी पर बांसड़ा में पथ संचलन का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रार्थना के बाद संचलन शुरू होकर गांव में विभिन्न गलियों में गुजरता हुआ संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, भगवतीलाल व्यास, किशनलाल मेनारिया, प्रेमशंकर मेनारिया, धीरज व्यास, अंकित मेनारिया, प्रिंस व्यास, आयुष व्यास सहित सहित कई वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने मार्गों में पथ संचलन में शामिल घोष वादकों का उत्साहवर्धन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है