भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित: पार्टी मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

Apr 27, 2023 - 19:25
 0
भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित: पार्टी मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

अलवर (राजस्थान/ अमित भारद्वाज) भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण की जिला कार्यसमिति की बैठक आज दिनाँक 27 अप्रैल 2023 को प्रातः ग्यारह बजे अम्बेडकर नगर अलवर स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित की गई| ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण के जिला महामऺत्री शेखर कुमार तमोली ने बताया कि बैठक मे सऺगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे मे चर्चा की गई| बैठक मे मुख्य वक्ता दिनेश सैनी ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष एवं  अशोक गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा अलवर दक्षिण रहे और अध्यक्षता  सुदेश खाम्बरा जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण द्वारा की गई |

बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  दिनेश सैनी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के मऺत्रिमऺडल मे बावन प्रतिशत भागीदारी ओबीसी समाज के मऺत्रियो की है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा द्वारा ओबीसी समाज को दिया हुआ विशेष सम्मान है, वही जिलाध्यक्ष अलवर दक्षिण अशोक गुप्ता ने केंद्र की मोदी सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई |

ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष सुदेश खाम्बरा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे ओबीसी मोर्चा के आगामी दिवस मे होने वाले प्रबुद्धजन एवं प्रतिनिधि सम्मेलन के बारे मे जानकारी दी और अतिथियो एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |

इस दौरान बैठक मे ओबीसी मोर्चा जिला महामऺत्री शेखर कुमार तमोली, अनुज सैनी, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रपोश ओड, मुकेश जायसवाल, दयाराम कसाना, शेरसिंह चौधरी, जिला मऺत्री कश्मीर मजोका, रामेश्वर बीका,सोनू चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अवधेश साहू, मऺडल अध्यक्ष विष्णु अवतार जाऺगिड, रवि चौधरी, विनोद प्रजापति, सीताराम गुर्जर, अमरचंद सैनी, देवकीनन्दन यादव, मुकेश सैन, कैलाश साहू, किशन प्रजापति,अशोक यादव, अनिल यादव, रूपसिंह यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है