बानसूर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाईक रैली

Jul 26, 2023 - 22:32
 0
बानसूर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाईक रैली

बानसूर,अलवर (सुनील कुमार)

बानसूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर भाजपा का बेनर लगाकर "नही सहेगा राजस्थान" के तहत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।इस दौरान भाजपा नेता तथा अलवर यूआईटी पूर्व चेयरमैन देवीसिंह शेखावत तथा भाजपा नेता महेंद्र यादव ने भी बाइक रैली में शामिल होकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में लगातार अपराध बेलगाम हो रहे हैं। बानसूर मे व्यापारी महावीर प्रसाद अग्रवाल की दुकान पर बीती रात्रि को बदमाशों का आतंक देखा गया जहां बदमाशों ने फायरिंग कर 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की तो बानसूर सहित प्रदेश में लगातार बदमाशों का आतंक है लेकिन सरकार अपराधो पर अंकुश लगाने में लाकाम साबित हो रही है। ओर सरकार अपराधियों को शरण दे रही है जिससे प्रदेश में बदमाशों का आतंक बढता जा रहा है। लेकिन कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो रही है।इस दौरान भाजपा नेता तथा अलवर यूआईटी पूर्व चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत बोहरा, सुभाष स्वामी, जितेन्द्र शर्मा, संदीप अग्रवाल, एडवोकेट अशोक भरगढ, हैप्पी शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................