अलवर के जनाना अस्पताल परिसर में चोरी: नींद की झपकी आते ही मोबाइल पार
अलवर के जनाना अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। जनाना अस्पताल परिसर में धर्मशाला में सो रहे मरीज के परिजन का मंगलवार की रात करीब दो बजे मोबाइल पार हो गया। एक दिन पहले भी सोमवार रात को एक मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी हो गया था। लेकिन अब मुंडिया खेड़ा गांव निवासी धर्म सिंह जाटव का मोबाइल चोरी हुआ है। जिसने अस्पताल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर मोबाइल चोर की तलाश में जुट गई है।
वहीं पीड़ित धर्म सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वह जनाना अस्पताल की धर्मशाला में सो रहा था। ऐसे में नींद की झपकी आते ही देर रात करीब दो बजे उसका मोबाइल चोरी हो गया। जबकि मोबाइल का चार्जर वहीं लगा हुआ था। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई।
तो उन्होंने अस्पताल की पुलिस चौकी में रिपोर्ट करवाने की बात कही। जिसके बाद उसने मोबाइल चोरी होने की पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब पुलिस का कहना है कि शिकायत के मुताबिक CCTV कैमरों की जांच की जा रही हैं। ताकि चोर का पता लगाया जा सके।
अस्पताल परिसर मेंं हो रही चोरियों पर नहीं लगा रहा अंकुश - वहीं अस्पताल में आए दूसरे मरीज के परिजन रामवतार का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के परिजनों की कभी जेब कट जाती है, कभी रात को मोबाइल पार हो जाते हैं। खूब शिकायत होने के बावजूद भी चोरियों पर अंकुश नहीं लग सका है।