मामला रफा दफा करने की एवज में मांगी रिश्वत: परिवादी के खिलाफ दर्ज

Feb 19, 2022 - 00:23
 0
मामला रफा दफा करने की एवज में मांगी रिश्वत: परिवादी के खिलाफ दर्ज

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) सिरोही पुलिस के एक एएसआई को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। एसीबी के महावीरसिंह राणावत ने बताया कि पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के नांदिया गांव निवासी सोमाराम पुत्र ओकाराम भाट ने सिरोही एसीबी में परिवाद दर्ज कर बताया कि पिंडवाड़ा थाना के रीको पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश कुमार माली उसके विरुद्ध दर्ज एक परिवाद में मामला रफा दफा करने की एवज में 10 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा हैं। जिस पर एसीबी की टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते हुए पूरे प्रकरण का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी एएसआई प्रकाश कुमार माली और परिवादी सोमाराम के बीच 5 हज़ार में सौदा तय हुआ और 18 फरवरी को रिश्वत की राशि देने का तय किया गया। जिस पर आज एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर परिवादी सोमाराम को रिश्वत की राशि देने भेजा, जिसे आरोपी एएसआई प्रकाश कुमार ने स्वीकार कर लिया। परिवादी का इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने ASI प्रकाश कुमार को हिरासत में लेकर उसके टेबल की ऊपरी दराज में रखी 5 हज़ार रिश्वत राशि को कब्जे में लेकर भ्रष्ट ASI प्रकाश कुमार माली को गिरफ्तार किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है