कांग्रेस पार्टी ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

Aug 3, 2023 - 19:30
Aug 3, 2023 - 19:32
 0
कांग्रेस पार्टी ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

महुआ,दौसा(अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 3 अगस्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व विधानसभा पुष्कर और किशनगढ़ के प्रभारी छोटू राम मीणा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा के अध्यक्ष विष्णु सिंह एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर महवा मे मण्डल अध्यक्षों की नियुक्तिया की गई जिसमें बालाहेडी मण्डल अध्यक्ष शिवचरण मीना, तालचिडी मण्डल अध्यक्ष सहीराम सिंह गुर्जर , बडागांव खेडला मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर, गाजीपुर पावटा मण्डल अध्यक्ष मुंशी राम गुर्जर, सांथा मण्डल अध्यक्ष गिर्राज मीना, महवा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मुकेश सैनी को मण्डल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 

इधर नियुक्ति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड गई । वहीं कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर माला एवं साफा पहनाकर खुशी जताई साथ ही सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों ने कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow