अंतरराज्य कृषक प्रशिक्षण भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Feb 28, 2023 - 18:23
 0
अंतरराज्य कृषक प्रशिक्षण भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामगढ (अलवर,राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा द्वारा आत्मा योजना अलवर के अंतगर्त अंतरा राज्य कृषक प्रशिक्षण हेतु जिले के 33 किसानों को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में प्रशिक्षण हेतु रवाना किया गया।  इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को रवाना किया, साथ ही बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रयोग कृषि और बागवानी में नवाचार के लिए कृषक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।साथ ही कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रगतिशील किसानों के फार्म का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह कृषक  प्रशिक्षण पांच दिवसीय है, जिसमें अनुसूचित जाति के चयनित किसानों को प्रशिक्षण हेतु कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर भेजा गया है। कृषक कृषि में पशुपालन, बागवानी, कृषि की उन्नत तकनीक, हाईटेक कृषि आदि पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान कृषक दल के रवाना करते समय केंद्र के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर विकास आर्य एवं डॉक्टर हंसराज माली व अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है