कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को जनता से चूल्हे का रिश्ता बनाने का दिया प्रशिक्षण

कांग्रेस का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर कई रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न

Jul 9, 2023 - 18:32
 0
कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को जनता से चूल्हे का रिश्ता बनाने  का दिया प्रशिक्षण

भारत को देश से राष्ट्र बनाने के लिए स्वराज के अधूरे लक्ष्यों को पूरा करना होगा-डॉ.सी.बी. यादव

गोलाकाबास (अलवर, राजस्थान/ रितीक शर्मा) कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर कई रचनात्मक गतिविधियों के साथ रविवार को  संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में चयनित पंचायती राज व नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण शिविर में श्रमदान, प्रभात फेरी, चरखा चलाना जैसी कांग्रेस की परंपरागत पद्धतियों पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही कांग्रेस में द्वितीय पंक्ति नेतृत्व विकसित करने की दृष्टि से युवा नेतृत्व में वैचारिक स्पष्टता, जनता के समक्ष मुद्दों को रखने का कौशल एवं लोगों से चूल्हे का रिश्ता बनाने की प्रक्रिया पर व्याख्यान, केस स्टडी एवं समूह चर्चा जैसी गतिविधियों को संपन्न किया गया। गोशाला में 1 घंटे तक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करके पसीना बहाया। प्रशिक्षण शिविर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी.बी. यादव, आरजीपीआरएस राजस्थान प्रभारी रोशन रायकवार, विकास बुडानिया, आरजीपीआरएस  अलवर जिला समन्वयक बलराम यादव ने पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा कांग्रेस विचारधारा, दो विचारधाराओं के संघर्ष एवं पंचायती राज व नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण विषय पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी. यादव ने अपने प्रस्तुतीकरण में बताया कि आजादी के समय देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई लेकिन भारत को देश से राष्ट्र बनाने के लिए स्वराज की आवश्यकता थी। लेकिन  स्वराज का लक्ष्य प्राप्त करना अभी बाकी है। स्वराज की प्राप्ति तभी संभव है जब नैतिक साधनों से सत्ता की प्राप्ति हो। इसीलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वयं की नैतिक चेतना विकसित करके लोगों के भीतर सत्य,अहिंसा, प्रेम सद्भाव जैसे मुल्यों को पुनर्जीवित करने का कार्य करना पड़ेगा। रोशन रायकवार ने बताया  कि युवा नेतृत्व को लोगों के बीच पारिवारिक रिश्ता बनाकर संवाद करने की आवश्यकता पर बल दिया। अलवर जिले के इस आवासीय सर्वोदय शिविर की मेजबानी कर रही जिला प्रमुख मीणा ने बताया कि स्वराज एवं सर्वोदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अलवर जिले में प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सर्वोदय संवाद, ग्राम यात्राओं , स्थानीय स्तर पर श्रमदान गतिविधियों एवं लोगों में गांधीवादी प्रचार-प्रसार के विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों की रणनीति तैयार की गई है जो आगे आने वाले समय में जिले में हर जगह दिखाई देगी। शिविर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा व हनुमान शर्मा,हिमांशु शर्मा, प्रधान कौशल्य मीणा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।प्रशिक्षण शिविर की पूरे 2 दिन तक सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले स्थानीय सरकारों के जनप्रतिनिधियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है