भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा को जहाजपुर भाजपाइयों ने दी बधाई

Jul 22, 2023 - 20:18
 0
भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा को जहाजपुर भाजपाइयों ने दी बधाई

जहाजपुर,भीलवाडा (आज़ाद नेब)

जहाजपुर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा को जहाजपुर के भाजपाइयों ने भीलवाड़ा उनके आवास पर जाकर बधाई दी। गौरतलब है कि प्रशांत मेवाड़ा पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष स्वर्गीय शिवजी राम मीणा की कार्यकारिणी में महामंत्री रहे थे। पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय शिवजी राम मीणा के कार्यकाल के दौरान प्रशांत मेवाड़ा का लगातार जहाजपुर में आना जाना रहता था जिसके चलते जहाजपुर भाजपाइयों से उनका विशेष प्रेम रहा है। मेवाड़ा के जिला अध्यक्ष बनने से स्वर्गीय शिवजी राम मीणा टीम फिर से सक्रिय होती नजर आ रही है।

भीलवाड़ा स्वागत के लिए गए भाजपाइयों में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, नव मतदाता अभियान समिति के जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़, बनवारी लाल शर्मा, पूर्व उप प्रधान अंजनी कुमार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापरेल, महामंत्री श्रवण सोनी, जहाजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पत्रिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैतान मीणा मोहनलाल गुर्जर सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सरपंच खेमराज मीणा, सतीश शिवजी राम मीणा, पूर्व सरपंच नाथू लाल मीणा, रामेश्वर लाल मीणा, रघुनाथ सिंह मीणा, सरपंच रामप्रसाद मीणा सहित कई भाजपाइयों ने भीलवाड़ा उनके आवास पर पहुंचकर मेवाड़ा को बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................