जनता सेना शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न: नए सिरे से शुरू होगा सदस्यता अभियान

Aug 24, 2022 - 10:19
 0
जनता सेना शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न: नए सिरे से शुरू होगा सदस्यता अभियान

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) उदयपुर जनता सेना शहर जिला कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक  मंगलवार को प्रदेश समन्वयक मांगी लाल जोशी के कालका  माता स्थित निवास पर सम्पन्न हुई।  संरक्षक रणधीर सिंह भींडर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर जिला में सदस्यता अभियान को नए सिरे से शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। जिसके तहत शहर और देहात की विभिन्न समस्याओं पर कलेक्ट्रेट पर हजारों की संख्या में जनता सेना कार्यकर्ता धरना देंगे।  जनता सेना द्वारा 272 भूखंड घोटाला, सीवरेज सिस्टम फेलियर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फेलियर, आयड़ मरम्मत से जुड़े असफल कामों पर जनता सेना जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।  इस बैठक में  रणधीर सिंह भींडर, मांगी लाल जोशी, पारस नागौरी,दिनेश माली, गजेंद्र सामर, सुरेश तोतला, सुनील लोढ़ा भरत साहू, हरि सिंह लालपुरा, श्याम सिंह, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है