शिव भक्तों को खीर और फल का प्रसाद किया वितरण

महाशिवरात्रि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को फलाहार व खीर बांटकर भोलेनाथ के जयकारे लगाए

Feb 19, 2023 - 00:49
 0
शिव भक्तों को खीर और फल का प्रसाद किया वितरण

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) देवनगरी के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं शिव भक्तों को काउंटर लगाकर प्रसाद का वितरण किया। बड़ी तादाद मे इस मौके पर उपवास रखने वाले और अन्य सभी स्त्री पुरुषों व श्रद्धालुओं ने फल व साबूदाना खीर का प्रसाद ग्रहण किया।

शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरोही के समीप सारणेश्वर मंदिर में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के सौजन्य से नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने खीर प्रसाद बांटकर शिव भक्ति,आराधना और दर्शन पूजन के लिए आए भक्तों का अभिवादन किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ की ओर से संतरा फल बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में भीड़भाड़ अधिक होने पर व्यवस्था को संभाला। सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं में नगर मंत्री महेंद्र माली, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, अजय भट्ट, ललित प्रजापत, गोविंद सैनी, भवर माली, जुजाराम देवासी, इंदरसिंह मकवाना, गोसेवा टीम सिरोही के शैलेंद्र खंडेलवाल, आदि कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग किया।

महिलाओ से चेन स्नेचिंग पर पुलिस को किया तत्काल सूचित - सारणेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आई महिला ने बाहर प्रसाद वितरण कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को भीड़ में चेन खींचने की जानकारी दी तब कार्यकर्ताओं ने चोर की तलाश के प्रयास किए और पुलिस को तत्काल सूचना दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है