भरतपुर में भाजपा के हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर डीग में बैठक

भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए कमर कस के तैयार रहें- डॉ शैलेश सिंह : 16 मार्च को भरतपुर में भाजपा के हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर डीग में बैठक आयोजित

Mar 15, 2023 - 12:41
 0
भरतपुर में भाजपा के हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर डीग में बैठक

डीग,भरतपुर(नीरज जैन)

डीग - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने मंगलवार को डीग में आयोजित भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग की बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार की विफलताओं व जिले की समस्याओं को लेकर  16 मार्च  को भरतपुर में आयोजित विशाल धरना एवं प्रदर्शन को  सफल बनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। 
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों ,पार्षद गण ,  तथा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भरतपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन में भाग लेने तथा कांग्रेसी भ्रष्ट एवं जन विरोधी सरकार को उखाड़ने के लिए धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।  पूर्व जिला अध्यक्ष सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह वर्ष चुनाव वर्ष है इस लिए आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ता कमर कस के  तैयार रहे।
 विधानसभा विस्तारक मुकेश शर्मा ने पन्ना प्रमुखो की नियुक्ति एवं सक्रिय बूथ समिति का गठन करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर व्यवसाय  राजेंद्र खंडेलवाल , हरेंद्र सिंह,  गोपाल इंदौलिया, राजेश शर्मा,  हरि सिंह , दाऊ दयाल नसवारिया,   खेमचंद कोली ,ओम प्रकाश कौशिक, हरपाल सिंह,  योगेश कोली एवं    मंडल मंत्री इंदर सिंह, छैल बिहारी खंडेलवाल,  पवन खंडेलवाल,  दीपक सांखला ,मनोज बाल्मीकि ,इंदर सांखला, ,दिनेश पचौरी,  दुष्यंत परमार , मदन मोहन बॉबी सहित बड़ी  संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................