ख्वाजा के दरबार में पहूँचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती

अजमेर पहुंचने पर जगह जगह हुआ स्वागत: जियारत कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

Jul 10, 2023 - 16:53
 0
ख्वाजा के दरबार में पहूँचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती

जुरहरा (भरतपुर राजस्थान/ रतन वशिष्ठ) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती अजमेर ख्वाजा के दरबार पंहुचे, रविवार को अजमेर के लिए रवाना हुए इस दौरान रास्ते में तथा अजमेर पंहुचने पर कई स्थानों पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया,
बगरू एवं दूदू में भाजपा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, किशनगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं अजमेर पहुंचने पर मोर्चा के अजमेर शहर व अजमेर देहात के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साफा पहनाकर व फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 
 नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में जियारत कर देश व प्रदेश में अमन शांति की कामना की। 
दरगाह बाजार निजाम गेट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष शफीक खान की अगुवाई में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का फूल माला व साफा पहनाकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया अंजुमन सैयद जादगान की ओर से  सैयद गफ्फार काजमी ने सभी का दस्तारबंदी की, दुआ  जियारत सय्यद अफसान चिश्ती ने करवाई
इस मौके पर मेवाती के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरेशी, जावेद कुरेशी, अयूब खान, सिकंदर बक्स, हमीद शेख, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद कागजी, मुंसिफ अली, जंग बहादुर पठान,प्रदेश मीडिया प्रभारी मुराद अली, महबूब  कुरैशी, सह आई.टी प्रभारी मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, गुलजार कुरैशी, अजमेर शहर अध्यक्ष शफीक पठान, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन शेख, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष इकबाल पठान, उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी, खालिद गॉड, सैयद मेहराज चिश्ती जैनुल आबेदीन घोसी मोइन खान शहजाद खान अमान खान इमरान खान जावेद शेख रोशन पठान नवाब कुरैशी, शाहनवाज अंसारी, हनीफ खान उर्फ अन्नू भाई, इस्लामुद्दीन, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है