बानसूर क्षेत्र में पैंथर ने किया गाय का शिकार

Apr 8, 2023 - 20:01
 0
बानसूर क्षेत्र में पैंथर ने किया गाय का शिकार

बानसूर,अलवर(सुनील कुमार)

अलवर | बानसूर के बहराम का बास की निमडी वाला में बीती रात को पैंथर ने एक गाय का शिकार कर दिया । पैंथर रात को घर के बाहर बंधी हुई गाय को घसीट ले गया और पुरी गर्दन को खा गया। आशीष यादव निवासी निमडीवाला ने बताया कि बीती रात को दयानंद यादव की गाय घर के बाहर बाड़े में बंधी हुई थी। इसी दौरान रात को पैंथर गाय को करीब 200 मीटर दूर घसीट ले गया । निमडीवाला ने बताया कि सुबह 5 बजे बाड़े में गाय दिखाई नहीं दी तो आसपास देखा गया। कुछ दूरी पर गाय पड़ी हुई थी। पैंथर ने गाय की पुरी गर्दन को चबा रखा था। पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सूचना पर वन विभाग चौकी से वनपाल सुभाष यादव सहित टीम ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि रात के समय पैंथर ने गाय को शिकार बनाया है। घटना स्थल के आसपास पैंथर के पगमार्ग पाए गए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................