प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन आज,राज्य भर से जुटेंगे शिक्षक

Nov 24, 2022 - 21:45
Nov 24, 2022 - 21:48
 0
प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन आज,राज्य भर से जुटेंगे शिक्षक

गुरला ,(बद्री लाल माली)

 राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन का आज नगर परिषद टाउन हॉल में धीरज जी गुर्जर अध्यक्ष राज्य मंत्री  राजस्थान राज्य बीज निगम राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथ़्य एवं उर्मिला जी योगी  अध्यक्ष राज्यमंत्री राजस्थान राज्य विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार की अध्यक्षता एवं गायत्री देवी त्रिवेदी विधायक सहाड़ा रायपुर, कांग्रेस नेता रामपाल शर्मा,अनिल डांगी, विवेक धाकड़, ओमप्रकाश नराणीवाल,अक्षय त्रिपाठी, मंजू पोखरना, शंकर लाल कुमावत, भंवर लाल गर्ग रणदीप त्रिवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में भव्य उद्घाटन  समारोह के साथ प्रारंभ होगा। अधिवेशन के जिला संयोजक प्रेम शंकर जोशी के अनुसार उद्घाटन समारोह में अतिथियों के साथ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा का उद्बोधन भी होगा। इसके बाद खुले मंच पर राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए शिक्षाविदों व शिक्षक पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा,शिक्षार्थी व शिक्षकों की समस्याओं पर विचार व्यक्त कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिन्हें राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु प्रेम शंकर जोशी ,शिवराज झंवर, राजीव पिल्लई, रमेश जोशी, अशोक तंवर, संतोष जायसवाल , अनिल आसोपा ,भारत कुमार शर्मा राजेंद्र कुमार शर्मा, सरोज व्यास,महेश मंडोवरा, अजय जैन, मुकेश शर्मा के निर्देशन में विभिन्न समितियों द्वारा माकूल व्यवस्था की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................