ताश खेलने से टोका नही मानने पर सांसद के गनमैन ने पड़ौसी महिला व बेटे को मारी गोली, एक की मौत

Nov 25, 2022 - 13:49
Nov 25, 2022 - 13:51
 0
ताश खेलने से टोका नही मानने पर सांसद के गनमैन ने पड़ौसी महिला व बेटे को मारी गोली, एक की मौत
ताश खेलने से टोका नही मानने पर सांसद के गनमैन ने पड़ौसी महिला व बेटे को मारी गोली, एक की मौत

वैर (भरतपुर, राजस्थान) भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के उमरेड़ गांव में राजस्थान पुलिस का सिपाही जोकि सांसद का गनमैन है  उसके घर के बाहर कुछ लोग ताश खेल रहे थे मना करने के बाद भी नही मानने पर विवाद बढ़ गया ओर आपस मे पथराव हो गया जिस पर कॉस्टेबल नितेश ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायर कर दिए जिसमे 2 लोगो को गोली लग गई जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई।

बयाना थाना इंचार्ज हरि नारायण मीना ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे वैर थाना इलाके के उमरेड़ गांव में सांसद रंजीता कोली के गनमैन कॉन्स्टेबल नितेश ने पड़ोस में रहने वाली जमना बाई (60) और उसके बेटे साहब सिंह (40) पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से 7 राउंड फायर कर दिए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई । गांव के लोग घायलों को वैर सीएचसी ले गए। वहां से दोनों को भरतपुर के आरबीएम ले जाया गया। आरबीएम में जमना देवी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल साहब सिंह को जयपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी लोगों को डरा धमका कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने घायलों को वैर सीएचसी भिजवाया। वहां से दोनों को भरतपुर के आरबीएम ले जाया गया। आरबीएम में जमना देवी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल साहब सिंह को जयपुर रेफर किया गया है।

सांसद रंजीता कोली इन दिनों दिल्ली में हैं। ऐसे में गनमैन नितेश को छुट्‌टी दी गई थी। वह अपने गांव उमरेड़ आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम साहब सिंह समेत कुछ लोग नितेश के घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहे थे। नितेश ने उनको ताश खेलने से रोका। वो लोग नहीं माने। इसके बाद नितेश की उन लोगों से कहासुनी हो गई।

कहासुनी बढ़ते-बढ़ते बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद साहब सिंह पक्ष ने नितेश के घर पथराव कर दिया। उधर से भी परिवार के लोगों ने पत्थर चलाए। इसी दौरान एक पत्थर साहब सिंह के पिता ध्रुव सिंह को लग गया। बात बढ़ी तो नितेश घर के अंदर से सर्विस रिवॉल्वर ले आया। इसके बाद उसने फायर करना शुरू कर दिया, जिसमें पड़ोसी जमना देवी और उसके बेटे साहब सिंह को गोली लग गई।

वैर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बबलू शर्मा ने बताया कि घटना में जमुना देवी के सीने में और साहब सिंह के पेट में एक-एक गोली लगी। साहब सिंह के पेट में गोली आर-पार निकल गई।

पुलिस थाने में किया सरेन्डर:-

वारदात के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल देर शाम खुद नंगे पैर बाइक से बयाना थाने पहुंचा और वहां उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। बयाना थाना इंचार्ज हरि नारायण मीना ने बताया कि आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है