नगर मे वाहनों से अवैध वसूली करने के मामलें में बर्खास्तशुदा सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

Jun 21, 2023 - 07:56
Jun 21, 2023 - 08:00
 0
नगर मे वाहनों से अवैध वसूली करने के मामलें में बर्खास्तशुदा सहायक उप निरीक्षक  गिरफ्तार

नगर,भरतपुर 
भरतपुर जिले के थाना नगर मे  जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक कामां हिम्मतसिंह व वृताधिकारी वृत नगर के सुपरवीजन में थानाधिकारी हरलालसिंह मीना पु.नि. के नेतृत्व में देवेन्द्र कुमार स.उ.नि. मय जाप्ता द्वारा दिनांक 19.06.2023 को वाहनों से अवैध वसूली करने के मामलें में आरोपी दौजीराम पुत्र झब्बूराम जाति मीना उम्र 52 साल निवासी रामनगर थाना कुम्हेर हाल बर्खास्तशुदा सहायक उप निरीक्षक राजस्थान पुलिस को गिरफ्तार किया गया है।
घटना विवरणः-  दिनांक 19.06.2023 को गश्त के दौरान देवेन्द्र कुमार स.उ.नि. मय जाप्ता को मुखविर द्वारा सूचना मिली की कस्वा नगर में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर वाहनों से अवैध वसूली कर रहा है। उक्त सूचना पर स.उ.नि. मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में वाहनों से अवैध वसूली करते हुये दिखाई दिया। जो पुलिस को बावर्दी देख भागने का प्रयास करने लगा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकडकर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम दौजीराम पुत्र झब्बूराम जाति मीना उम्र 52 साल निवासी रामनगर थाना कुम्हेर का होना बताया। उक्त व्यक्ति पूर्व से ही राजस्थान पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद से बर्खास्त चल रहा था। आरोपी के कब्जे से राजस्थान पुलिस की बर्दी, पुलिस बैज व 320 रूपयों को बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी दौजीराम पुत्र झब्बूराम जाति मीना उम्र 52 साल निवासी रामनगर थाना कुम्हेर हाल बर्खास्तशुदा सहायक उप निरीक्षक राजस्थान पुलिस को गिरफ्तार कर थाना नगर पर  धारा 419, 420, 384 आईपीसी में पंजीबद्ध किया गया है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................