परम् पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान नौगावा में ठाकुर जी का नौका विहार 18 व 19 को भजन संध्या सहित होंगे कई कार्यक्रम फूल बंगला दर्शन विशेष आकर्षण

Jun 17, 2023 - 16:55
Jun 17, 2023 - 17:17
 0
परम् पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान नौगावा में ठाकुर जी का नौका विहार 18 व 19 को भजन संध्या सहित होंगे कई कार्यक्रम फूल बंगला दर्शन विशेष आकर्षण

गुरला (भीलवाडा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली) गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाडरमाला के नौगावा में नौगांवा सांवलिया सेठ मंदिर में 18 व 19 जून को गौ नौका कुंज मनोरथ कार्यक्रम के तहत ब्रज के दिव्य भाव के साथ ठाकुर जी नौका में विहार करते हुए दर्शन देंगे। इसी के साथ दो दिन में भजन संध्या सहित कई कार्यक्रम होंगे। परम् पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान में सुबह 7 बजे ठाकुर जी का दुग्धाभिषेक होगा। 10 बजे से भगवान का नौका विहार शुरू होगा।‌  भोग आरती की झांकी में प्रभु सांवलिया सेठ के सम्मुख कृष्ण कुंड  में जल भरा जाएगा। जल में विभिन्न प्रकार के पत्र पुष्प पधराए जाएंगे। लकड़ी की कलात्मक नाव में सखा सखी के संग बाल स्वरूप के ठाकुर जी को विराजित कर जल विहार कराया जाएगा। जोधपुर के वल्लभाचार्य सम्प्रदाय के गोवत्सल विट्ठल भाई के श्री मुख से शाम 7 बजे से संगीतमय भजन संध्या होगी। वे सुमधुर भजनों से प्रभु सांवलिया सेठ को  रिजाएँगे। 19 जून को भी भगवान का नौका विहार दर्शन व गौ परिक्रमा का लाभ मिलेगा। फूल बंगला दर्शन विशेष आकर्षण रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................