रैली निकालकर वन्य जीवो के प्रति संरक्षण व जागरूकता का दिया संदेश

Oct 7, 2022 - 23:37
 0
रैली निकालकर वन्य जीवो के प्रति संरक्षण व जागरूकता का दिया संदेश

जहाजपुर (भीलवाड़ा, राजस्थान/ आज़ाद नेब) वन्य जीव संरक्षण सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर वन्य जीव संरक्षण सप्ताह उप वन संरक्षक वीर सिंह ओला के निर्देशों में आज 7 अक्टूबर, 2022 को क्षेत्रीय वन अधिकारी चौखाराम जाट एवं समस्त रेंज स्टाफ व राजकीय विद्यालय भंवर कला गेट के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में रैली निकालकर वन्य जीवो के प्रति संरक्षण व जागरूकता का आमजन को संदेश दिया। रैली के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा वन्यजीवों को बचाने के नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया। 
रैली को राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से शुरू किया जो मुख्य बाजार से होती हुई गुजरी। सभी छात्र-छात्राओं को वन्यजीव बचाने की शपथ दिलाई। वन्य जीव संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम एवं रैली में विद्यालय स्टाफ एवं वन विभाग स्टाफ राकेश मीणा, दुर्गेश रेगर, रामधन वैष्णव, मूल सिंह मीणा, अश्वनी मीणा, मनोज मीणा, वीरेंद्र सिंह, श्यामलाल, त्रिलोक, ईश्वर प्रसाद, कालूराम उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है