नगर पालिका प्रशासन ने तखतगढ़ में बनने वाली विश्व की सबसे ऊंची भारत माता की प्रस्तावित प्रतिमा के समीप ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए देखी जमीन

मुख्यमंत्री बजट घोषणा में तखतगढ़ नगर के लिए ट्रीटमेंट प्लांट की घोषणा की थी जिसकी करीबन लागत 9 करोड़ 19 लाख हैं। पालिका ने तीसरी बार प्लांट लगाने को लेकर जमीन का चयन किया है।इस प्लान को पहले नगर के मुख्य तालाब के पास लगाया जा रहा था जिसका पार्षद एवं नगर वासियों ने कड़ा विरोध करने के बाद काम रोका था।

Dec 31, 2022 - 14:32
 0
नगर पालिका प्रशासन ने तखतगढ़ में बनने वाली विश्व की सबसे ऊंची भारत माता की प्रस्तावित प्रतिमा के समीप ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए देखी जमीन

तखतगढ  (पाली, राजस्थान/ बरकत खान) मुख्यमंत्री बजट घोषणा में तखतगढ़ नगर पालिका को ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए 9 करोड़ 19 लाख की राशि स्वीकृत की है। इस प्लान को लगाने को लेकर पिछले करीबन डेढ़ महीने से जमीन देखी जा रही है नगर पालिका प्रशासन ने नगर के मुख्य तालाब के पास में दो बार प्लान लगाने को लेकर काम भी शुरू करवाया था लेकिन पार्षद एवं नगर वासियों के विरोध होने के बाद काम को बंद करवाया था। अब नगर पालिका ने एक बार फिर नगर से करीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर नगर पालिका की जमीन पर लगाने को लेकर एक बार फिर से कवायद तेज कर दी है। अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी ने बताया कि खसरा संख्या 54, 55, 56 नगर पालिका की भूमि है इस पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया जल्दी से जल्दी यहां पर काम शुरू होगा। वही नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने बताया यह जमीन नगर पालिका के खसरा संख्या में आ रही है इस पर जल्दी से जल्दी मुख्यमंत्री बजट घोषणा की जो प्लान लगाना है उसका काम शुरू होगा इस मौके पर नगरपालिका, आकाश त्रिवेदी, पार्षद रमेश कुमार घांची, भामाशाह भरत कुमार सोनी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है