रांकावत समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न उमड़ा जन सैलाब मेले जैसा माहौल

Jul 17, 2023 - 15:55
 0
रांकावत समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न उमड़ा जन सैलाब मेले जैसा माहौल

सुमेरपुर,पाली (बरकत खां)

रांकावत समाज का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पाली के सुमेरपुर कस्बे में आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि विधायक ज्ञान चंद पारख,स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत नगर पालिका अध्यक्ष उषा कवर,विशिष्ठ अतिथि पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बाबा,मुकेश व्यास,यमुना प्रसाद पेशवा,सुरेंद्र स्वामी दिल्ली,राजेंद्र गोयल एन डी रामावत संत सानिध्य हरिदास जी महाराज,अयोध्या दास महाराज का रहा।समाज के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव ने बताया की इस आयोजन में समाज के प्रबुद्ध जनों ने समाज एकता की बात रख कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा कर शिक्षा,कुरीतिया,दहेज,नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया।देश के कोने कोने से करीब चार हजार समाज बंधु इकट्ठा होकर समाज एकता का परिचय दिया।चुनाव कार्यक्रम समाज चुनाव अधिकारी लक्ष्मी नारायण गोयल ने विधि अनुसार कराकर सर्व सम्मति से राजकोट निवासी प्रकाश कोटेशा को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर पद भार ग्रहण कराया। मंच संचालन गोविंद मामडोली,किशन सुवटा,हरीश के व्यास ने कर भारी तादाद में खचाखच भरे पंडाल में भरे समाज बंधुओ के उमड़े हुजूम को समा बांधा।

आयोजन में सभी संस्थाओं के अध्यक्षों के अलावा रतन दास माधावत,मांगीलाल बोराणा,राजेश भाटी,बाबू लाल फोजी,भेरू दास पावा अजय टांक,श्याम गोयल,अशोक पावा,जीवन माधावत,लीलाधर गोयल,श्याम सुंदर बिरामी,राम दास बिरामी,शंकर दास सिरोही,श्याम सुंदर,मदन बिजोवा,जगदीश फालना,मुकेश कनक,गोपी माधावत, गौतम मालवीय सुभाष स्वामी,हस्ती मल पूना, फ़ुआ लाल के अलावा सेकडो महिला शक्ति की मौजूदगी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................