मकान निर्माण दौरान गिरे तीन मजदूर, एक की मोैत

Mar 10, 2022 - 19:24
 0
मकान निर्माण दौरान गिरे तीन मजदूर, एक की मोैत

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ सन्नी माथुर) पहाड़ी कस्बे में मंगलवार को एक भवन का निर्माण कर रहे तीन मजदूर गिर कर घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। एक मजदूर ने बुधवार को उपचार के दोरान दम तोड  दिया है। दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने अलवर पहुचकर मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौेप दिया है।
 जानकारी के अनुसार पहाड़ी निवासी रामलाल गूर्जर के दुमजला मकान का पहाड़ी निवासी राजू पुत्र लीला मजूदर,भगवानसिह पुत्र कलुआ, चतरू पुत्र रतन कश्यप राजमिस्त्री बल्लीओ का पेडा बांधकर पलस्तर कर रहे थे। अचानक पेडा टूट गया। जिसमें तीनो मजदूर गिरकर घायल हो गए। हालत गम्भीर होने पर पहाड़ी सी.एच.सी में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। बुधवार को भगवानसिह उर्फ टुण्डी धीमर ने उपचार के दौरान दम तोड दिया है। जबकि राजू  की हालत गम्भीर बनी हुई है चतरू खतरे से बाहर बताया गया है।थाना प्रभारी हरनारायणा मीणा ने बताया है की सूचना पर पहाड़ी पुलिस ने अलवर पहुचकर मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया है।समाचार लिखे जाने तक रिर्पोट दर्ज नही हो सकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है