श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी को दी श्रद्धांजलि

Mar 23, 2023 - 19:27
Mar 23, 2023 - 19:29
 0
श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी को दी श्रद्धांजलि

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी को मकराना शहर के मंगलाना रोड़ पर सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सर्व समाज ने दो मिनट का मौन धारण करने के पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की राजपूत समाज के युवाओं और क्षत्रिय समाज को एक मंच देने का काम स्वर्गीय कालवी जी ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को कालवी के ग्राम अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि देने की बात कहीं। इस मौके पर ठाकुर सूर्यवीर सिंह चौहान, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया, नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, ग्रामीण अध्यक्ष दिलीपसिंह चौहान, श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष नन्द सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामसिंह चौहान, श्रवण सिंह चौहान, दिलीपसिंह दिलढाणी, अब्दुल कय्यूम फिरक्या, सदर बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष भोमसिंह चौहान, उपाध्यक्ष शेरू भाटी, वसीम राजा सिद्दीकी, दिलीपसिंह गच्छीपुरा, बजरंग सिंह मंडोवरी, सरपंच संघ अध्यक्ष दिलीपसिंह गैलासर, सुरेश कुमावत, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, गंगाराम मेघवाल, भगवान दास राठौड़, डॉक्टर नरेन्द्र मीना, विक्रमसिंह धोलेराव, उपसभापति अब्दुल सलाम भाटी, पार्षद इफ्तेखारुद्दीन गैसावत, पार्षद शक्तिसिंह चौहान, सय्यद हबीबुर्रहमान सहित सर्व समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................