Ukraine Russia War Update : यूक्रेन की राजधानी कीव में आज मच सकती है भारी तबाही

Feb 26, 2022 - 16:37
Feb 26, 2022 - 16:43
 0

1. किसी भी वक्त राजधानी कीव पर कब्जा कर सकती है यूसी सेना

सुबह होने से पहले ही यूक्रेन पर हमले तेज करते हुए रूस राजधानी कीव पर चढ़ाई शुरू कर दिया था। आज का दिन यूक्रेन के लिए भारी रहा। कोनोटोप के कब्जे के बाद रूस की फौस के टारगेट पर कीव पर रूस का झंडा फहराना है और वह राजधानी में घुस गई है और शहर के बीचों-बीच पहुंच गई है। रूसी आर्मी ने महज 40 मिनट में कीव पर एक के बाद एक 36 मिसाइलें दागी।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि, कीव पर किसी भी समय रूस का कब्जा हो सकता है। क्योकि, शहर के सरकारी क्वार्टर्स के बाहर भीषण गोलाबारी जारी है। सुबह से चौथी बार वॉर सायरन बजाए गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुबह ही बताया था कि रूस की फौज राजधानी में घुस चुकी है। सुमी के गवर्नर ने कहा है कि रूस की फौज ने पूरे इलाके को घेर लिया है। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि राजधानी कीव पर पहला मिसाइल हमला क्रूज या बैलेस्टिक मिसाइल से किया गया है। दो बड़े धमाके सुने गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस की दो मिसाइलों को मार गिराया है।

2. कीव की संसद तक पहुंची रूस सेना

कीव की संसद तक पहुंची रूस सेना

बीती 25-26 तारीख की रात रूसी फौजें यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी हैं। कीव की सड़कों पर यूक्रेन और रूसी फौजों के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है। रूसी सेनाओं की कोशिश है कि किसी भी तरह यूक्रेनी राष्ट्रपति बोलोदोमोर जेलेंसकी और उनके आर्मी अफसरों की गिरफ्तारी करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow