फिर बिगडे मौसम के मिजाज, किसानो की चितां बढी

बून्दाबांदी के बाद मौसम में आई ठण्डक

Mar 13, 2021 - 06:16
 0
फिर बिगडे मौसम के मिजाज, किसानो की चितां बढी

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना के आसमान में शुक्रवार को दोपहर बाद फिर से काले बादल छाने और बदलो की गडगडाहट के चलते मौसम के बिगडे मिजाजो को देख फिर से किसानो की चितां बढ गई है। और किसानो ने अपने खेतो में बची कुची फसलो को बचाने की कवायद शुरू कर दी है। इस दिन आसमान से रूक रूक कर हल्के फुल्के छीटे भी पडे। मौसम विभाग की ओर से भरतपुर संभाग में यलो अलर्ट जारी किये जाने के बाद किसानो की चितां और ज्यादा बढ गई है। किसानो का कहना है कि चार दिनद पूर्व बयाना क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से उनके खेतो मंे ंपकी खडी सरसो गेहू जौ चना आदि की फसले बर्बाद हो गई थी। और अगर अब फिर से बारिश या ओलावृष्टि हो गई तो खेतो में बचीकुची फसले भी नष्ट हो जाऐगी। जिससे पेटभरने को अनाज व पशुओ के लिऐ पशुचारे की समस्या भी खडी हो सकती है। कुछ दिनो पूर्व तक अपने खेतो में लहलहारही फसलो को देखकर फूले नही संमा रहे किसान अब मौसम के बिगडे मिजाज को देखकर और कुछ दिनो पूर्व हुई ओलावृष्टि व वारिश से खेतो में हुऐ नुकसान को देखकर अब चिंता में डूबे हुऐ है। बयाना मे ंचार दिन पूर्व हुई बेमौसम की बरसात से उनके अरमानो पर पानी फिर गया है। इधर फिर से बारिश होने की संभावना बन गई है। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................