भाजपा पार्टी के सभी मोर्चे हृदय व रीढ़ की हड्डी है- भट्ट

भाजपा के मोर्चो की महत्वपूर्ण संगठनात्मक मीटिंग आयोजित

Jul 7, 2021 - 15:49
 0
भाजपा पार्टी के सभी मोर्चे हृदय व रीढ़ की हड्डी है- भट्ट

भीलवाड़ा (राजस्थान/बृजेश शर्मा) भाजपा जिला कार्यालय पर मोर्चा जिला अध्यक्षों की मीटिंग संपन्न हुई! मीटिंग के मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने की इस दौरान भट्ट ने सभी को पार्टी की रीति नीति के अनुसार मोर्चा संगठन संरचना करने के लिए बताया उन्होंने कहां की जिले के सक्रिय व अच्छे कार्यकर्ताओं को मोर्चा में जोड़ा जाय  मोर्चे पार्टी के ह्रदय व रीढ़ की हड्डी है इनको हम मजबूत बनाएंगे जिले की संगठन संरचना व पार्टी की मुख्यधारा में जोड़ेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी मजबूत बनेगी
 प्रत्येक जिला मोर्चा अध्यक्ष को जिले में सप्ताह में 2 दिन का प्रवास करना चाहिए तथा कोरोना -काल में जो कार्यकर्ता दिवंगत हो गए हैं उनके परिवार जनों को संवेदना व्यक्त करनी चाहिए तथा भारत सरकार की जितनी  योजनाएं  चाहे वह किसानों के लिए हो एसटी वर्ग , एससी, अल्पसंख्यक व  महिलाओं के लिए हो उनको जनसाधारण तक पहुंचाना  चाहिए 
  जिला अध्यक्ष  तेली ने सभी मोर्चा अध्यक्षो को अभी से सक्रियता से कार्यालय पर व जिले में जाकर समय देने का निर्देश दिया!
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि मीटिंग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण डीडवानिया, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट इमरान कायमखानी उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................