लायंस क्लब की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

Aug 25, 2021 - 19:09
 0
लायंस क्लब की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ ) कस्बे के पुराना राजगढ़ सड़क मार्ग स्थित निजी मैरिज गार्डन में लायंस क्लब की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रान्तपाल सुनील गोयल के मुख्यातिथ्य व पूर्व प्रान्तपाल अशोक ठाकुर की मौजूदगी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएल वर्मा ने ध्वज वंदना, विश्व शांति प्रार्थना व राष्ट्र गान के साथ किया। इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय राजस्थानी ने क्लब की ओर से की गई गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में क्लब के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यो को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रान्तपाल गोयल ने सार्थक प्रयास व स्थाई प्रोजेक्ट के लिए स्मार्ट गोल बनाये जाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रीजनल प्रशासक खेमसिंह आर्य ने आरएएस में चयनित सारिका, अनूपम मिश्रा, अजय मधुकर का साल उड़ाकर सम्मान किया। वही क्लब के दूसरी बार अध्यक्ष संजय राजस्थानी को बनाया गया। समारोह में पूर्व प्रान्तपाल अंजना जैन ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय राजस्थानी, सचिव अजय यादव व कोषाध्यक्ष रामनारायण सैनी सहित अन्य को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते समर्पित एंव समपर्ण भाव से सेवा को तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नये सदस्य के रूप में प्रदीप महावर व प्रेमचंद जैन ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रामरतन ताम्बी, राजेश ठेकेदार, मदनलाल शर्मा, डॉ के एम गुप्ता, वीरेंद्र दाधीच, कुलदीप आर्य, रामनिवास मीना, एवं अलवर क्लब के सदस्य मौजूद रहे। संचालन खेमसिंह आर्य ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................