विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ नवाचारों से बच्चों का होगा चहुंमुखी विकास-डा. डी.सी. मीना

Oct 17, 2021 - 12:29
 0
विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ नवाचारों से बच्चों का होगा चहुंमुखी विकास-डा. डी.सी. मीना

राजगढ़ / अलवर / महावीर सैन

राजगढ़(अलवर, राजस्थान) शनिवार को कस्बे के रा बा उ प्रा वि न. 2 राजगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन डा. डी.सी. मीणा वरिष्ठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व भारत विकास परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष रामरतन तांबी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दयाल मीना ने की। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार, सचिव दीपक विजय, कोषाध्यक्ष दिनेश सैन, रश्मि विजय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डी.सी. मीना ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में नवाचारों के माध्यम से शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों की उच्च अधिकारियों द्वारा मानिटरिंग कर उन्हें प्रेरित किया जाना चाहिए। तथा बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण तथा संस्कारवान शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने अध्यापकों से नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालय में अध्ययन करवाने की बात कही। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष रामरतन तांबी ने कहा कि बालिकाओं के शैक्षिक उन्नयन को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित होने से बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव बना रहता है। ऐसी प्रतियोगिता के लिए भारत विकास परिषद हमेशा तत्पर रहता है। कार्यक्रम को भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दयाल मीना ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी, भारत को जानों तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में सभी अध्ययनरत बालकों को भी कापी व पेसिंल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के ब्लॉक अध्यक्ष रोशनलाल सैनी, संरक्षक अशोक मुखिजा, राजकुमार गुप्ता, कुलदीप आर्य, एसएमसी अध्यक्ष भगवती सैनी, संस्थाप्रधान राजेश सैनी, प्रियंका, महेश गोस्वामी, अदिति, भारती, मेघल सहित बालक व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थाप्रधान राजेश सैनी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................