बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत गाडरमाला में नारी चौपाल का हुआ आयोजन   

Feb 24, 2021 - 11:47
 0
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत गाडरमाला में नारी चौपाल का हुआ आयोजन   

सुवाणा (भीलवाड़ा, राजस्थान/ राजकुमार गोयल) ब्लॉक सुवाणा ग्राम पंचायत गाडरमाला मैं महिला अधिकारिता विभाग महिला शक्ति केंद्र भीलवाड़ा द्वारा मनरेगा में कार्य कर रही महिलाओं संग नारी की चौपाल आयोजित की गई। महिला शक्ति केंद्र से जिला महिला कल्याण अधिकारी सरला राव ने चौपाल में महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के हित में योजनाओं यथा इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहित योजना शिक्षा हेतु योजना निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर महिला सुरक्षा सलाह केंद्रकी जानकारी देकर महिलाओं को हिंसा से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया गया।चौपाल में ग्राम साथिन मुन्ना व्यास ने महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन बालिका शिक्षा का महत्व समझाया तथा सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।अंत में सभी महिलाओं संग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश पूरे समाज में फैलाने हेतु शपथ ली गई।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................