सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन स्थल का भूमिपूजन

सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया हवन-पूजन

Dec 13, 2021 - 16:27
 0
सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन स्थल का भूमिपूजन

लखनऊ (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल/ बृजेश शर्मा)  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17, 18 एवं 19 दिसंबर को होने वाले सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया। अयोध्या राजमार्ग के पॉलिटेक्निक चौराहे स्थित राजकीय पालीटेक्निक में निर्धारित अधिवेशन स्थल पर सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। भूमिपूजन के पश्चात केंद्रीय अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मुझे यह विश्वास हो गया है कि उत्तर प्रदेश में होने वाला यह राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। अधिवेशन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में सहकारिता की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा। डॉ. जोशी ने आगे कहा कि सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होता है। सहकार भारती ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ सहकार मेला भी लगाया जाए। सहकार मेले का उद्घाटन 16 दिसंबर को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के निदेशक संदीप कुमार नायक के करकमलों से होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव डॉ. नवतीत सहगल होंगे। सहकार मेले में उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से स्वयं सहायता समूह से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।
भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से स्वागत समिति के उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा, प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जयसवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, प्रदेश संगठन प्रमुख राजदत्त पांडेय, राष्ट्रीय उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रमुख नरेंद्र उपाध्याय, सह व्यवस्था प्रमुख डॉ. अरुण सिंह, हीरेन्द्र मिश्रा, सह संगठन प्रमुख शिवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ओझा, महानगर संगठन प्रमुख विवेक राय, महानगर महामंत्री पीयूष मिश्र, सुरेन्द्र सिंह चौहान, आदर्श श्रीवास्तव, रागोपाल मिश्र, तुषार श्रीवास्तव, विशाल कपूर, केशव ओझा, संजय श्रीवास्तव सहित सहकार भारती के सैकड़ों की संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भूमिपूजन के पश्चात सहकार भारती के अखिल भारतीय अधिकारियों ने आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है