अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रुप से घायल

Oct 15, 2020 - 21:24
 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रुप से घायल

भरतपुर, राजस्थान

डीग -(15 अक्टूबर) डीग - नगर सड़क मार्ग पर गुरुवार की देर सांय गांव पानहोरी  के पासअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की देर सांय डीग से वाइक पर अपने घर खेड़ली लोट रहे ओम प्रकाश 30 वर्ष पुत्र हुकम सिंह जाटव निवासी खेड़ली को गांव का पांहोरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

  • पदम चन्द जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow