सडक दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Aug 21, 2020 - 19:40
 0
सडक दुर्घटना में बाइक सवार घायल

बयाना,भरतपुर 
बयाना (21 अगस्त)। बयाना-रूपवास मेगा हाइवे पर बृहमबाद टोल प्लाजा के पास सडक दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बेहोशी की अवस्था में उपचार के लिए बयाना के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर रैफर कर दिया। किन्तु उसकी पहचान व सार संभाल नही होने से वह शुक्रवार को दूसरे दिन तक भी उपचार के लिए भरतपुर नही ले जाया जा सका था। यह युवक गुरूवार को रूदावल थाना क्षेत्र के गांव ब्रम्हबाद के बाद बाईक दुर्घटना में घायल हुआ था। शुक्रवार को उपचार के दौरान बयाना अस्पताल में होश आने पर इस युवक की पहचान थाना रूदावल क्षेत्र के गांव जरीला निवासी भूरा तेली पुत्र इस्लाम तेली के रूप में हुई। 

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow