भाजपा की सरकार ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के निर्माण के लिए ढाई करोड रुपए की राशि स्वीकृत

क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन विकास का किया मार्ग प्रशस्त - वसुंधरा राजे

Mar 7, 2021 - 23:39
 0
भाजपा की सरकार ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के निर्माण के लिए ढाई करोड रुपए की राशि स्वीकृत

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन)  हमारी सरकार ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए ढाई सौ करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। जिससे यहां सड़कें पुल गेट बने ,बड़ी संख्या में पेड़ और हैंडपंप लगे ।लेकिन कांग्रेस सरकार के आते ही विकास कार्यों की गति ठप्प हो गई। यह बात रविवार को डीग उप खंड के गिर्राज जी की सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में स्थित गांव पूछरी के लौठा में अपनी दो दिवसीय धार्मिक ब्रज यात्रा पर आई पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कही।
 उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पूर्वी - दक्षिणी  राजस्थान में सिंचाई और पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए ईस्टर्न राजस्थान कैनाल योजना तैयार करा कर उसे मूर्त रूप देने के लिए 1600 करोड की राशि स्वीकृत कर उस पर काम भी शुरू करा दिया। गु़डगावा कैनाल  के द्धितीय फेज के निर्माण की दिशा में प्रयास शुरू किया पर सरकार बदलते ही सभी विकास का रोक दिए गए।
 पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा की हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में हम सब के आराध्य देव भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है ।और  सौभाग्य की बात यह है कि मंदिर निर्माण में लगने वाला पत्थर हमारी इस कृष्ण जन्म भूमि से जा रहा है। उन्होंने अपनी मां स्वर्गीय विजय राजे सिंधिया को याद करते हुए कहा कि उनकी मां ने भाजपा के दीए की लौ को तेज करने में अपना अनुपम योगदान दिया। में उसी मां की बेटी हूं।  वसुंधरा राजे जयपुर से हेलीकॉप्टर की सहायता से निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देर से   पूछरी का लौठा पहुंची।
 पूछरी का लोठा पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने पूछरी का लोठा एवं श्रीनाथजी के मंदिर और गिरिराज जी की शिला पर पूजा अर्चना की इसके बाद  उन्होंने जतीपुरा मुखारविंद पर गिर्राज जी के मंदिर में तथा गोवर्धन में दान घाटी मंदिर पर भगवान  गिर्राज महाराज का विधिवत अभिषेक और पूजा अर्चना की इसके बाद उन्होंने ई रिक्शा के साथ गिरिराज जी की सप्तकोशीय परिक्रमा करते हुए जगह जगह मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की तदोपरांत वह सड़क मार्ग से जल महलो  की नगरी डीग पहुंची ।ड़ीग कस्बे के प्रवेश द्वार गोवर्धन गेट से लेकर लक्ष्मण मंदिर तक जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर और माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए जहां उन्हें मंदिर के महंत मुरारी लाल पाराशर ने दुपट्टा और भगवान शेषनाग की तस्वीर भेंट की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से ब्रज के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आदिबद्री के लिए रवाना हुई जहां रास्ते में कामा गेट ,गाँव दिदावली, टांकोली, खोह , अलीपुर में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्धारा भारी   गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर  आदि बद्री पहुंच कर उन्होंने भगवान बद्रीनारायण के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की। यहां  वह रात्रि विश्राम कर सोमवार की प्रात भगवान बद्री नारायण की मंगला आरती में भाग लेंगी। इसके बाद वह मंदिर केदारनाथ जाकर भगवान केदारनाथ का  अभिषेक और पूजा करेंगी   ।
 इस मौके पर पृर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी,युनुष खान, डॉग विकास बोर्ड के  पूर्व अध्यक्ष  जवाहर सिंह बेढ़म ,पृर्व बिधायक अनिता सिंह,भाजपा के पृर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राम चरन वोहरा,प्रह्लाद गुंजल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार  सांसदं रंजीता कोली , पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा , वसुंधरा राजे का सुपुत्र दुष्यंत पूर्व मंत्रीे हेमसिंह भड़ाना , पूर्व विधायक जगत सिंह पूर्व विधायक विजय बंसल, जिला अध्यक्ष डॉ  शैलेश  सिंह, शिवराज तमरोली,भानु प्रताप राजावत  भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ओम प्रकाश कौशिक गौरव सोनी  सतीश तमोलिया लखपत गुर्जर लालचंद जोशी परमेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................