भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने एवं 2022 तक दुगनी आय करने के लिए कृत संकल्प - रणवा

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में किसानों के हित में राजनीतिक एवं निंदा प्रस्ताव किए पारित

Oct 19, 2021 - 23:11
 0
भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने एवं 2022 तक दुगनी आय करने के लिए कृत संकल्प - रणवा

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा किसान मोर्चा की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक निजी रिसोर्ट में आयोजित हुई जिसमें जिले के सभी मंडलों का प्रतिनिधित्व रहा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीराम रणवा ने दो सत्रों में आयोजित  बैठक मै मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है, आय दुगनी करने में वर्तमान भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई सरकार द्वारा शुरू किए गए किसान हितेषी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए किसान क्रेडिट कार्ड ,हरित क्रांति के जनक स्वामीनाथन द्वारा सुजाए गए किसान समृद्धि के फार्मूले को आगे बढ़ाया उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास के सभी कार्यों को लटकाने भटकाने की आदत के कारण बहुत पीछे धकेलने का काम किया है केंद्र सरकार ने किसानों को दिसंबर 2018 से लेकर अभी तक 1. 5 लाख करोड रुपए से अधिक देश के किसानों के खाते में सीधा जमा करा चुकी है भाजपा शासित राज्यों में अपने पास से 4000 रूपये की राशि मिलाकर कुल 10000 रूपये प्रति वर्ष किसानों के खाते में जमा करा रही है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ पी यादव ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने हर घर तक जल पहुंचे इसके लिए मंत्रालय अलग बना दिया है ताकि प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो सके इसके बाद हर खेत को पानी उपलब्ध हो उसके लिए अटल जी के नदी से नदी जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी का स्वागत सत्कार किया और कहा कि किसानों के लिए एफपीओ बनाने का निर्णय लिया है जिससे किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा स्वय की उपज का स्वय भाव तय करेगा साथ ही मूल्य संवर्धन के माध्यम से अधिक कीमत प्राप्त करेगा पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने में उसकी आय 2022 तक दूगनी करने में लगा हुआ है कार्यसमिति को विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया, जिला प्रमुख बरजी देवी भील , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरालाल योगी, जिला उप प्रमुख शंकर लाल गुर्जर ने भी संबोधित किया
 किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने राजनीतिक प्रस्ताव सदन पर रख उसे पारित करवाया कार्यसमिति बैठक के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोवर्धन सिंह कटारा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया बैठक में निंदा प्रस्ताव किसान मोर्चा महामंत्री महिपाल सिंह ने पेश किया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, वेद प्रकाश खटीक, लादू लाल गुर्जर, गोपाल लोहार भाजपा उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ,ललित अग्रवाल कैलाश जीनगर, शोभीका जागेटिया, जगदीश सेन हरश्रेन्द्रा कवर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल सरोजना मीणा, दीपा सोनी, सीमा सोनी, रेखा शर्मा ,ललिता शर्मा ईन्दू बंसल ,अनुराधा कंवर सहित किसान मोर्चा के जिले भर के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................