भाजपा सांसद और जिला अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कर मांगे वोट

Dec 11, 2020 - 00:29
 0
भाजपा सांसद और जिला अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कर मांगे वोट

भरतपुर,राजस्थान / पदम चंद जैन 
ड़ीग --प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास की हर मोर्चे पर विफल है और अपने अंतरकलह  में उलझी हुई है जिसके चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर बनी हुई है विकास कार्य ठप पड़े हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। इसलिए ड़ीग कस्बे के चौमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण बहुमत से विजय बनाये यह बात बुधवार को जिले की सांसद रंजीता कोली  डीग कस्बे में नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के दौरान कही। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने कहा की ड़ीग कुम्हेर में चम्बल परियोजना  के माध्यम से मीठा पानी और जिले में मेडिकल ,कृषि कॉलेज, और विश्वविद्यालय उनके पिता स्वर्गीय डॉ दिगंबर सिंह और भाजपा की देन है। उनके पिता ने ही ड़ीग के चौमुखी विकास के लिए डीग को प्रदेश के विशेष  चयनित कस्बो में शामिल  कराया था जिसके चलते डीग में सीसी सड़को का निर्माण और विकास कार्य कराए गए उन्होंने कस्बे के बेहतर विकास और भ्रष्टाचार मुक्त  पॉलिका प्रशासन के लिए भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता अमरनाथ गुप्ता गीता कोली अंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................