भाजपा पार्टी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं होकर लाखों कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है- गुलाबचंद कटारिया

उन व्यक्तियों को शत शत वंदन जिन्होंने भाजपा रूपी पौधा लगाया और आज मोदी रूपी फल लगा है-गुलाब चंद कटारिया

Jul 5, 2021 - 00:19
 0
भाजपा पार्टी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं होकर लाखों कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है- गुलाबचंद कटारिया

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया दोपहर 3:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचे
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया उसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में गुलाबचंद कटारिया द्वारा पौधारोपण किया गया 
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भाजपा पार्टी में व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण नहीं होती है संगठन में लाखों कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है 
मैं उन व्यक्तियों को नमन करता हूं जिन्होंने भाजपा पार्टी की नींव रखी और आज मोदी रूपी फल लगा है भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव और देश का भाव सर्वोपरि लेकर कार्य करने की भावना के कारण कोई अदृश्य शक्ति लगातार सहयोग कर रही है और भाजपा का जो स्वरूप आज विश्व में बना है वह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही गर्व का विषय है ऐसा भी दिन आएगा जब धारा 370 हटेगी ऐसा केवल सपना था जो मोदी सरकार ने साकार किया हम सब ऐसे संगठन से जुड़े हैं जो देश हित सर्वोपरि रखकर काम करता है किसी व्यक्ति विशेष के लिए संगठन काम नहीं करता भाजपा संगठन का लक्ष्य देश सर्वोपरि है विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि अबकी बार वन वर्सेस ऑल होगा अबकी बार भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी जबकि विपक्ष में कई पार्टियां होगी और विश्व के कई देश इन विपक्षी दलों के साथ होंगे और मंजिल हमारी इंतजार कर रही है हम सब कार्यकर्ताओं को संगठन हित में जुट जाना है
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि विवेकानंद नरेंद्र ने कहा कि 21वी सदी भारत की सदी होगी और उनके कथन साकार हुए आज नरेंद्र मोदी ने 21वीं सदी भारत की सदी कर दी पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है और यह सब लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण तन मन धन पार्टी के प्रति समर्पित करने बदौलत।
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भाजपा संगठन ने सेवा ही संगठन के तहत कोरोना संक्रमण काल में विभिन्न सेवा के कार्य किए हैं और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई है जरूरतमंदों को भोजन सामग्री राशन सामग्री मास्क सैनिटाइजर सहित विभिन्न चिकित्सा उपकरण दवाइयां जरूरतमंदों को मरीजों को उपलब्ध कराई है आगामी विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी  दीमंच पर नेता प्रतिपक्ष पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ,भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भीलवाड़ा शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी ,जहाजपुर विधायक गोपी मीणा ,पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर , पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल जिला प्रमुख बरजी बाई भील ,उप सभापति राम लाल योगी आई एम सेठिया मुरलीधर जोशी मंच पर थे कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन ने किया 
सभी भाजपा मोर्चा द्वारा  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तजेंद्र गुर्जर ने स्वर्गीय सूंदर सिंह जी भंडारी की शताब्दी दिवस पर गुलाबचंद कटारिया को तस्वीर भेट की
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टांक बंसी लाल पटेल राजकुमार आंचलिया भगवानदास नथरानी जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल गाडरी कैलाश जीनगर मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी अनिल सिंह जादौन रमेश राठी सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................