'गोवर्धन महाराज के जयकारों से गुंजायमान हुआ सकट': मोतीवाड़ा से गोवर्धन धाम के लिए 12वीं ध्वज पदयात्रा रवाना

Sep 17, 2026 - 17:40
 0
'गोवर्धन महाराज के जयकारों से गुंजायमान हुआ सकट': मोतीवाड़ा से गोवर्धन धाम के लिए 12वीं ध्वज पदयात्रा रवाना

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा से गोवर्धन धाम के लिए 12वीं ध्वज पदयात्रा रवाना, 21 सितंबर को पहुंचेगी धाम

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव से गुरुवार को श्री गोवर्धन गिरिराज मित्र मंडल के तत्वावधान में 12वीं ध्वज पदयात्रा गोवर्धन धाम के लिए पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ रवाना हुई। सुबह 9:15 बजे गांव के सीताराम जी महाराज मंदिर में सामूहिक ध्वज पूजन और विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को विधिवत रवाना किया गया।

रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने गांव की नगर परिक्रमा की और अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां से पदयात्रा गोवर्धन धाम के मार्ग पर आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान 'जय श्री गिरिराज धर' और हनुमानजी के जयकारों से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। ग्रामीण रामावतार शर्मा ने बताया कि यात्रा में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने डीजे की धार्मिक स्वर लहरियों पर भजनों पर थिरकते हुए भाग लिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया।

यात्रा का मार्ग व आगामी कार्यक्रम: आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा मोतीवाड़ा से शुरू होकर नीमला, राजगढ़, माचाड़ी, बारा, भडकोल, लक्ष्मणगढ़, टिटपुरी, नगर और डीग होते हुए 21 सितंबर को गोवर्धन धाम पहुंचेगी।

  • 21 सितंबर: गोवर्धन धाम पहुंचकर सभी पदयात्री सामूहिक रूप से गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे।

  • 22 सितंबर: गोवर्धन धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का सामूहिक अभिषेक किया जाएगा और विधिवत ध्वज व प्रसाद चढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर विमलेश गोस्वामी, रामावतार शर्मा, विक्रम सिंह मीना, विष्णु मीणा, सुभाष गोस्वामी, राजेंद्र, बृजमोहन योगी, अखलेश शर्मा, सोहन लाल, मिश्रीलाल मीना, कमिश्नर रतनपुरा, मीठा लाल पोसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................