भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Sep 25, 2020 - 22:34
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

अलवर,राजस्थान 
रामगढ़,- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें याद कर उनके चित्र के समक्ष फूल अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व सरपंच एडवोकेट देवेंद्र दत्त संटू ने बताया कि राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर  बैठक का आयोजन किया गया। रामगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद कर उनके चित्र के समक्ष फूल अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। एडवोकेट संतो ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक धरातल से जुड़े नेता थे उन्होंने ऐसा है वह मजबूर किसानों एवं गरीबों के लिए देश में काफी नीतियों का शुभारंभ किया जिससे कि जरूरतमंद एवं गरीबों को काफी सहायता मिली। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जय हिंद भारत माता की जय सहित अन्य नारे लगाए गए जिससे पूरा कस्बा गूंज उठा। इस दौरान प्रभारी राजेंद्र एडवोकेट देवेंद्र  संटू, अशोक बजाज,गिरिराज बेदामी, मंडल महामंत्री संजय नागर, बाबूलाल जांगिड़, महावीर प्रसाद जैन, दिनेश चौहान , गोपाल ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे। इधर दूसरी ओर बगड़ तिराया के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।जिस के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अशोक गुप्ता रहे। बैठक की अध्यक्षता बगड़ तिराया मंडल अध्यक्ष सुमित पालीवाल ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित पालीवाल पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा, रामजी लाल यादव, अशोक चौधरी, जेपी जाटव, शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • अमित भारद्वाज की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow