भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मंदिर परिसर की साफ सफाई

Sep 20, 2020 - 00:47
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मंदिर परिसर की साफ सफाई

सकट अलवर

सकट 19 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजपुर धमरेड मंडल के गांव राजपुर बड़ा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोरी लाल सैनी ठेकेदार के नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में रघुनाथ जी महाराज  मंदिर प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया। और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंदिर परिसर और प्रांगण की साफ सफाई की साथ ही आसपास के पेड़ पौधों के सभी कचरे को इकट्ठा करके मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से साफ किया। इस दौरान जिला महामंत्री महिला मोर्चा रूबीया उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा मानकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कहा कि हमें हर सार्वजनिक स्थान पर जहां भी जब भी जिस रूप में स्वच्छता के रूप में सेवा का मौका मिले हमें अवश्य करना चाहिए यह सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संकल्प लिया इस मौके पर महेंद्र शर्मा, बंसीराम सैनी, सीताराम देवासी, बृजमोहन योगी, वीरेंद्र धाकड़ हेमन्त भट्ट ,मनमोहन गुप्ता बंटी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow