भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंखों पर काली पट्टी बांध कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Jun 9, 2021 - 13:36
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंखों पर काली पट्टी बांध कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

 सकट (अलवर, राजस्थान) भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से जयपुर ग्रेटर निगम की महापौर  सौम्या गुर्जर व दो चेयरमैन सहित एक पार्षद को बिना कारण निलंबित किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर  कोरोना प्रोटोकॉल के तहत राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि जो कांग्रेस सरकार ने निलंबन करने का कार्य किया है। व पूर्ण रूप से अवैधानिक और लोकतंत्र की हत्या है।

इसी कांग्रेस द्वारा 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। प्रदर्शन के मौके पर  पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामावतार शर्मा,पूर्व मण्डल महामंत्री राजेश निहाला, मनमोहन गुप्ता,मण्डल महामंत्री रामावतार शर्मा,विशम्भर जाँगिड, ब्रजमोहन योगी,किशन गुर्जर,विष्णु मीना, हेमंत भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................