पश्चिम बंगाल में हमले के विरोध मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने काली पट्टी बांधकर किया विराेध प्रकट

May 6, 2021 - 00:48
 0
पश्चिम बंगाल में हमले के विरोध मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने काली पट्टी बांधकर किया विराेध प्रकट

कठुमर (अलवर, राजस्थान/ जीतेन्द्र जैन) पश्चिम बंगाल मे टीएमसी सुप्रिमाे व सीएम ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में हिंसा करवाने के संदर्भ में राष्ट्रीय और प्रदेश व जिला के आह्वान पर बुधवार को  कठूमर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कठूमर में काली पट्टी बाँधकर और हाथो में नारे लिखी तख्तियां दिखाकर विरोध प्रकट किया गया इस दाैरान ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त  एवं राष्ट्रपति शासन लगाने मांग की। 
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया की पश्चिमी बंगाल मे विधानसभा चुनावो के परिणाम के बाद से ही  टीएमसी सुप्रिमाे,मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं द्धारा भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या,लूटमार, डकैती जैसी घटनाएं लगातार किये जाने।   जिसमे कई भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं।भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकान तक जला दिए गए हैं। उन्हाेने ममता सरकार काे बर्खास्त  करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्हाेने बताया ममता बनर्जी की बेलगाम सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ता के साथ हिसंक घटनाओ काे लगातार अंजाम दिया जा रहा है। स्वस्थ लाेकतंत्र मे किसी सूरत मे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्हाेने बताया की बंगाल काे बगलादेश नही बनने देगे। इस माैके पर मंडल महामंत्री अनिल टिकल खण्डेलवाल, अनिल कौशिक, दिगंबर सिंह, महेंद्र चौधरी ,उदय सैनी, मुन्ना सिंह चौहान, विजय सिंह चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता माैजूद  रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................