रोड पर सामान मौत का फरमान दुर्घटनाओं का कौन है जिम्मेदार ट्रैफिक व्यवस्था पर नहीं किसी का ध्यान
कस्बे की चरमराई व्यवस्था पीडब्ल्यूडी की तिराहे हाई मास्क लाइट के चारों ओर ठेलो का जमावड़ा
अंता ( शफीक मंसूरी ) कस्बे आने जाने वाले ग्राहकों को इन दिनों खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान रखकर मेन रोड़ पर अतिक्रमण कर रखा है। कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ट्राफिक से निजात पाने के लिए पूर्व उप खण्ड अधिकारी अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता ने अपनी कार्य क्षमता और निडरता से तिराहे के चारों ओर अतिक्रमण हटवा कर तिराहे को लंबा चौड़ा किया गया और वही जो रोड पर समोसे कचोरी के अवैध ठेले लगे रहते उनको हटवा कर डबल रास्ता किया गया जिससे आने जाने वाले को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े वही पीडब्ल्यूडी तिराहे से अस्पताल रोड समोसा कचोरी वालों की साइड एव हाई मास्ट लाइट लगी साइड से अतिक्रमण हटाकर आने जाने वालों को अलग से रास्ता मिला और लोगो को ट्राफिक से निजात मिली लेकिन आज कल टाइम पास अधिकारियों की कार्यप्रणाली से पीडब्ल्यूडी तिराहा हाई मास्ट लाइट के चारों ओर ठेले वाले कब्जा जमाए बैठे हैं वही एसबीआई के सामने मोटरसाइकिल का जमावड़ा रोड तक खड़ा होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार जान की स्थिति से लड़ाई झगड़ा होते भी देखे गए हैं समोसे कचोरी वालों ने अपनी दुकानें रोड पर ठेले खड़े कर ट्रैफिक जाम कर रखा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धर तमाशबीन बैठे हैं ऐसे गैर जिम्मेदाराना अधिकारियों से कस्बे की व्यवस्थाएं चरमरा गई है और कस्बे में दिनभर ट्रैफिक जाम लगता रहता है। हर दिन लगने वाले जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दुकानदारों और लोगों के बीच कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती है। बावजूद इसके प्रशासन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कस्बे में दिन भर करीब गांव के सैकड़ों लोग सामान खरीदने के लिए यहां पहुंचते हैं। लम्बे छोड़े रोड़ को अतीकर्मियों रोड़ को सीमित कर दिया है जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है। ज्यादातर खरीददारी करने आने वाले ज्यादातर लोग बाइक से खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पार्किंग नहीं होने से दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं यहां से गुजरने वाले दो पहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहन भी दिन भर रेलम पेल रहती है । जिस वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कोटा बारां मुख्य मार्ग पर में यूं तो जाम कहीं भी लग जाता है सद्भावना तिराहे से बमोरी खाड़ी तक आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है इसके अलावा पीडब्ल्यूडी तिराहे से अस्पताल इमर्जेसी पंचायत समिति रोड तक दुकानों के आगे वाहनों का जमावड़ा भारी भरकम ट्रैफिक जाम ऐसे में इसी रोड पर 108 एंबुलेंस सहित कस्बे सहित गांव के इमरजेंसी केस अस्पताल में पहुंचना खतरे से खाली नहीं कई बार 108 एंबुलेंस पीडब्ल्यूडी तिराहे से चीचाड़े पाढ़ती पाढ़ती रेंगते हुए ईश्वर भरोसे अस्पताल तक पहुंचती है ऐसा नहीं यह माजरा अधिकारियों को पता नहीं यह सारी जानकारी अधिकारियों के होने के बावजूद अंता की ट्राफिक व्यवस्था है कलंकित कर रही है दुकानों के सामने खड़ी होने वाली बाइकों से भी दिनभर जाम लगा रहता है। बाजार में जाम लगने के कारण लोग बाजार में आने से भी कतराने लगे हैं। सबसे ज्यादा अतिक्रमण दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान रखकर जाम की स्थिति पैदा कर रहे है।
सड़क पर अतिक्रमण और जाम, लोग हो रहे परेशान कस्बे के लोगों को सड़कों पर हुए अतिक्रमण से राहत नहीं मिल पा रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि कस्बे के प्रमुख मार्गों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहने से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के जागरूक लोगो का कहना है की अतिक्रमण लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है, यह एक बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। अतिक्रमण से न केवल शहर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित होती है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है।
अतिक्रमण के कारण सड़कों पर यातायात की समस्या, जलभराव, और गंदगी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है और उनके जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। अतिक्रमण को रोकने के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा। हमें अतिक्रमण के खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी और लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताना होगा। साथ ही,अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी