जयपुर महापाैर साैम्य गूर्जर सहित तीन पार्षदाे काे निलंबित करने पर भाजपाईयाे ने किया प्रदर्शन

Jun 8, 2021 - 22:48
 0
जयपुर महापाैर साैम्य गूर्जर सहित तीन पार्षदाे काे निलंबित करने पर भाजपाईयाे ने किया प्रदर्शन

कठूमर (अलवर,राजस्थान) कठूमर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जयपुर महापौर डा.सौम्या गुर्जर व तीन पार्षदाे काे निलंबित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार कठूमर तहसील परिसर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व जयपुर महापाैर डा.साैम्या गूर्जर सहित तीन पार्षदाे काे राज्य सरकार द्वारा निलंबित करने के विराेध मे काले मास्क लगाकर एवं काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया 
राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर पुनः डा.सौम्या गुर्जर को महापौर नहीं बनाया गया तो इसी तरह धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे इस माैके पर मंडल अध्यक्ष अनिल कौशिक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह विनोद शर्मा मसारी महेंद्र चौधरी ओमवीर वकील साहब नरेंद्र चौधरी भोला रीटा पंकज जैन मंडल महामंत्री श्याम सिंह मंडल महामंत्री अनिल पिंकल कोषाध्यक्ष अनिल कूलवाल पंकज संदीप जैन कूलवाल दीपक योगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर राजस्थान सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की महापौर और तीन पार्षदों को निलंबित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी खेड़ली मंडल ने खेड़ली नगरपालिका के सामने  विरोध प्रकट किया तथा  प्रदेश की  बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ब्लैक पत्र जारी किया। विरोध प्रदर्शन में साथ मंडल अध्यक्ष शिव चरण अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि अग्रवाल बाबूलाल सैनी  एस सी मोर्चा के अध्यक्ष विनोद जाटव नगर पालिका पार्षद प्रीति रानी,महिला मोर्चा संयोजक नैना जैन राजेश गहलावता सभी पार्टी के कायकर्ता मौजूद रहे । 

  • रिपोर्ट- जीतेंद्र जैन 
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................