कठूमर महिला बाल विकास विभाग का सुदृढ़ीकरण हेतु ब्लांकस्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजित

Dec 15, 2021 - 20:39
 0
कठूमर महिला बाल विकास विभाग का सुदृढ़ीकरण हेतु ब्लांकस्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजित

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ जीतेन्द्र जैन) बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कठूमर द्वारा वर्ल्ड विजन इण्डिया एवं यूनिसेफ के सहयोग से अम्मा कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों,महिला पर्यवेक्षकों एवं ए.एन.एम. के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वही वर्ल्ड विजन इण्डिया के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों की पहचान व उनके समुदाय आधारित प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक तुषार बालियान व अल्पना शर्मा ने 6 से 59 माह के बच्चों की लम्बाई, उचाई एवं भुजामाप का सही तरीका समझाया एवं गंभीर व अतिकुपोषित बच्चों की लाइनलिस्टिंग जोर डालते हुए रिपोर्टिग प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। वही कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा कुमारी व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविराज सिंह ने प्रतिभागियों को समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन की जानकारी देते हुए कुपोषित बच्चों की सही पहचान व उन्हें अम्मा कार्यक्रम के तहत पंजीकृत करने की अपील की तथा अति कुपोषित व चिकित्सकीय जटिलता वाले बच्चों को कुपोषण उपचार केन्द्र भेजने पर बल दिया। साथ ही यह भी बताया जो ऑगनवाडी कार्यकर्ता माह के दौरान कुपोषित बच्चों के प्रबंधन एवं अम्मा कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी उसे वर्ल्ड विजन द्वारा सेक्टर स्तर पर अवार्ड देकर सम्मानित किया जावेगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजन अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक, ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर सहित समस्त महिला पर्यवेक्षक व ए.एन.एम. उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है